x
मनोरंजन

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी लीक,मौनी रॉय नहीं ये असली विलेन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कोरोना महामारी के चलते ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। हालांकि, 9 सिंतबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म में पहली बार में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने सामने आए हैं, तब से लोग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच खबर आ रही है की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी लीक हो गई है।

रणबीर कपूर शिवा के किरदार में और आलिया भट्ट ईशा के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों से पता चल रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लव इंटरेस्ट के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई थी कि उससे कयास लगाए जा रहे थे कि मौनी रॉय फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगी। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि फिल्म में असली विलेन मौन रॉय नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट अपने प्यार के जाल में रणबीर कपूर को फंसाएंगी और उनसे बाकी अस्त्रों तक पहुंचेंगी। ये भी बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट खुद भी एक अस्त्र हैं।

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं और ये मौका दोनों की शादी के बाद आ रहा है।

Back to top button