x
मनोरंजन

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ईद 2023 पर देगी दस्तक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ईद 2023 के दिन अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। हालांकि इस साल अभी तक भाईजान की कोई भी फिल्म बड़े परदे पर रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में अब सलमान खान ने 15 अगस्त के दिन ‘एक था टाइगर’ की 10वीं वर्षगांठ के खास मौके पर ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। भाईजान की ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेता के साथ पहली बार इमरान हाशमी नजर आएंगी। ‘टाइगर 3’ के अलावा सलमान खान इन दिनों आने वाले फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ उर्फ ‘भाईजान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बड़े परदे रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म से बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म इस साल 30 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। वैसे आप ‘टाइगर 3’ को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट के जरिए भी दे सकते हैं।

‘एक था टाइगर’ के 10 साल पूरे होने पर सलमान खान ने टाइगर की तीसरी किस्त की रिलीज डेट की घोषणा की, जो 21 अप्रैल 2023 के दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी। सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के साथ अपनी जर्नी की एक झलक साझा की। इसे साझा करते हुए भाईजान ने लिखा, ‘#10YearsOfEkThaTiger…और जर्नी जारी है। ईद 2023 पर ‘टाइगर 3’ के लिए तैयार हो जाइए। ‘टाइगर 3′ को YRF50 के साथ 21 अप्रैल 2023 को केवल अपने नजदीकी बड़े पर्दे देखने का जश्न मनाए। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।’

Back to top button