x
भारत

Independence Day 2022 : समुद्र में भारतीय नौसेना ने फहराया तिरंगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – देश आज 15 अगस्त के जश्न में डूबा हुआ है। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं स्वतंत्रता के 75 साल का जश्न मनाते हुए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने छह महाद्वीपों, तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में तिरंगा फहराया।

इससे पहले INS तरकश अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रियो, ब्राजील पहुंचा। भारत की स्वतंत्रता के 75 साल के सम्मान में आईएनएस तारकश में भारतीय नौसेना बैंड ने लोकप्रिय ब्राजील गीत बजाए। आईएनएस तबर 14 अगस्त को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर पहुंचा।

वहीं आईएनएस सुमेधा ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आईएनएस तरकश ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर ब्राजील, दक्षिण अमेरिका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके अलावा आईएनएस तरंगिनी पर सवार भारतीय नौसेना के जवानों ने यूरोप में समुद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Back to top button