x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने तिरंगे संग डाली फोटो पर बुरी तरह हुई ट्रोल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 साल सेलिब्रेट किए। सरकार की पहल पर अपने-अपने घर तिरंगा लहराया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अब इस रेस में ‘रामायण’ में सीताजी का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया भी नजर आईं। उन्होंने भी ट्विटर पर बड़े से तिरंगे झंडे के साथ अपनी चमचमाती फोटो शेयर की। लेकिन इस दौरान वह एक गलती कर बैठीं।

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने भी फोटो शेयर की। इसमें वह सफेद प्लाजो और कुर्ता पहने एक हाथ से सलाम ठोंकते हुए और दूसरे हाथ में तिरंगा पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हम सभी को 75वीं स्वतंत्रता मुबारक।’ इस पोस्ट में उन्होंने ये गलती की कि दीपिका ने भारत के प्रधानमंत्री ऑफिस के ट्विटर हैंडल के बजाय उन्होंने पाकिस्तान प्रधानमंत्री के ऑफिस को टैग कर दिया। अब इसी के बाद लोगों ने एक्ट्रेस को दौड़ा लिया। एक यूजर ने लिखा- ‘हे प्रभु, कहाँ है आप? अब तो अवतार लेना ही होगा।’ इसके बाद दूसरे ने लिखा, ‘ये सीताजी को क्या हो गया है, रावद को सलाम कर रही हैं।’ एक ने कहा- शांत हो जाओ दोस्तों, पाकिस्तान भारत का ही एक राज्य है। एक ने मजे लेते हुए पूछा- हे माते, ये आपकी कैसी माया है? इन असुरों के मंत्री को किस कारण टैगीत किया है आपने?

Back to top button