मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु बेटी देवी के साथ अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दौर को जी रही हैं। खूबसूरत अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मदरहुड जर्नी की झलकियां पोस्ट करती रहती हैं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं।10 जुलाई 2023 को एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बेटी देवी ने अपनी पहली फ्लाइट पकड़ी। इस दौरान वह अपनी मां की गोद में शांति से सोती हुई दिखाई दी। बता दें कि बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी देवी का स्वागत किया था।
सोमवार को 8 महीने के बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस पहने देखा गया, जिसे उन्होंने सनग्लासेस, एक मैचिंग बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ स्टाइल किया था। वहीं, करण ने कैजुअल लुक में नजर आए। वीडियो में बिपाशा को यह कहते हुए सुना गया, “सो रही है। इसकी पहली फ्लाइट है आज।” खबरों की माने तो जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी।देवी फूलों वाले हेडबैंड के साथ पिंक कलर की ओनेसी में बहुत प्यारी लग रही थीं। हालांकि, बिपाशा और करण ने अपनी बच्ची के चेहरे का खुलासा पहले ही कर दिया है, लेकिन वे उसकी प्राइवेसी को सुनिश्चित कर रहे हैं।
नए माता-पिता नहीं चाहते कि पैपराजी देवी की तस्वीरें क्लिक करें और इसलिए बिपाशा को वीडियो में अपनी बच्ची का चेहरा छिपाते हुए देखा गया। इसके अलावा, नए माता-पिता ने एयरपोर्ट पर अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर से भी मुलाकात की और उनके साथ थोड़ी बातचीत भी की।एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने ‘राज’, ‘जिस्म’, ‘धूम 2’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में काम किया। बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। घर बसाने के बाद से ही वह इंडस्ट्री में कम एक्टिव हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में देखा गया था। फिर उन्होंने मार्च 2022 में खुलासा किया था कि वह जल्द ही फिल्मी दुनिया में वापसी करेंगी।