x
मनोरंजन

अजय देवगन नहीं इस शख्स के प्यार में पागल थी काजोल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – 90 के दशक की लीडिंग एक्ट्रेस काजोल ने अपने फिल्मी करियर में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर बाजीगर, गुप्त समेत कई सुपरहिट फिल्में दी। काजोल की इन सभी फिल्मों ने दर्शकों को दीवाना किया था। बाद में अदाकारा ने उस वक्त के लीडिंग स्टार और अपने को-स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ शादी रचा ली। ये दोनों की लव मैरिज थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन काजोल का पहला प्यार नहीं थे। बल्कि अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस का दिल किसी और ही हीरो पर आया था। जी हां, इस बात का खुलासा उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर ने कपिल शर्मा शो के दौरान किया था। अभिनेत्री काजोल (Kajol) आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

इसी चैट शो में करण जौहर ने खुलासा किया था कि पहली मुलाकात में उन्हें अजय देवगन भी नहीं पसंद आए थे। जिस पर काजोल ने हां में जवाब दिया। बाद में फिल्म में साथ काम करते-करते दोनों सितारों के बीच पक्की दोस्ती हो गई। जिसके बाद उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

करण जौहर (Karan Johar) ने कपिल शर्मा शो के दौरान किया था। इस कॉमेडी शो में बतौर गेस्ट शामिल होते हुए करण जौहर ने बताया था कि दरअसल, हिना फिल्म के प्रीमियर के वक्त अदाकारा काजोल अपने ‘क्रश’ अक्षय कुमार को ढूंढ रही थीं। ये ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार की फिल्म हिना का प्रीमियर था। जहां अक्षय कुमार के आने की चर्चा थी। इस दौरान उन्हें अक्षय कुमार तो नहीं मिले। हालांकि दोनों की दोस्ती जरूर पक्की वाली हो गई।

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button