x
मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म में होगी दुनिया के सबसे छोटे व्यकित की एंट्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान का नाम तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) से जुड़ रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब्दु रोजिक दुनिया के सबसे छोटे सिंगर है। बताया जा रहा है अब्दु रोजिक सलमान के साथ फिल्मों में नजर आ सकते है।

सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों को स्टार बना दिया है। अब इस लिस्ट में तजाकिस्तान के अब्दु रोजिक का नाम भी जुड़ने वाला है। बताया जा रहा है अब्दु रोजिक जल्द ही सलमान खान की फिल्म में नजर आ सकते है। इसकी जानकारी अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के दी है। दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर अभी हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन में लिखा है कि मैं ‘भाईजान’ के लिए तैयार हूं। जानकारी के लिए आपको बता दें सलमान खान की फिल्म नाम भी ‘भाईजान’ है। अब्दु रोजिक इस से पहले मीडिया से बात करते हुए सलमान खान के साथ काम करने को लेकर खुलासा कर चुके है। इस फिल्म में उनको खास रोल दिया गया है।

सलमान खान और पूजा हेगड़े की लीड रोल वाली ये फिल्म भाईजान में आपको भरपूर कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। सलमान खान की इस फिल्म का का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। सलमान खान इसके अलावा कटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाले है।

Back to top button