x
खेल

रोहित शर्मा ने तोडा विराट कोहली का यह रिकॉर्ड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में महज 5 गेंद में 11 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। इस छोटी सी पारी के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

इस फॉर्मेट में विराट कोहली ने कप्तान के तौर 59 छक्के लगाए हैं। इस तरह अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 34 छक्के जमाए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया और वापस डगआउट में चले गए। रोहित के चोट पर बीसीसीआई ने भी अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि, ‘रोहित के पीठ में जकड़न की शिकायत है और वह मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।

Back to top button