x
मनोरंजन

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के लगभग 6 साल बाद पहले बच्चे की उम्मीद


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने अब फैमिली प्लानिंग कर ली है। बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर आने वाले दिनों में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल को लेकर आई इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है।

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने पेरेंट्स बनने की प्लानिंग कर ली है। कपल आने वाले दिनों में अपने फैंस के बीच ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। कुछ पहले ही बिपाशा और करण ने शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारा नोट भी साझा किया था।बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी को 6 साल पूरे गए हैं। फैंस भी काफी लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। सभी कपल के मुंह से इस खबर को सुनने के लिए बेताब हैं।

करण सिंह ग्रोवर को आखिरी बार ‘कुबूल है 2.O’ में देखा गया था। इस सीरीज में करण के अपोजिट सुरभि ज्योति दिखाई दी थीं। वहीं दूसरी ओर बिपाशा बसु आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर बेस्ड फिल्म ‘डेंजरस’ में दिखाई दी थीं। फैंस इस कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी समय से मिस कर रहे हैं।

Back to top button