x
मनोरंजन

6 साल डेट के बाद हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी (Disha Patani) को लेकर है। उन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इस पर बात नहीं की है। ये बात अलग है कि दोनों एक साथ कई बार स्पॉट हुए हैं। फिलहाल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रास्ते अलग हो गए हैं यानी दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों का रिश्ता टूटने का क्या कारण है। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को लेकर बीते काफी समय से खबरें आ रही थीं दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं, अब खबर आ रही है कि दोनों ने रिलेशनशिप से बाहर निकलने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस खबर को टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने कन्फर्म किया है। हालांकि, अभी तक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मोहित सूरी का डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिशा पाटनी के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी नजर आने वाले हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

Back to top button