x
खेल

भारत को बड़ा झटका,नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं।बर्मिंघम में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा है. टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। हाल ही में विश्व एथलेटिक्स के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा प्रतियोगिता के दौरान चोटिल होने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए हैं।

इस बार सभी को उम्मीद थी कि नीरज चोपड़ा की बदौलत भारत को भाला फेंक में गोल्ड मेडल मिल सकता है. लेकिन अब चोटिल नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे. आईओए महासचिव राजीव मेहता ने एएनआई समाचार एजेंसी से बात करते हुए पुष्टि की कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चोटिल हुए नीरज चोपड़ा चोट से उबर नहीं पाए और इसलिए राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं लेंगे।

नीरज चोपड़ा का एमआरआई स्कैन कराया गया। जिसमें कमर में चोट लगने की जानकारी मिली है। नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने आराम करने की सलाह दी गई है। यही वजह है कि उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर कर दिया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था। उस दिन भाला फेंक का कार्यक्रम है। अब इस क्षेत्र में भारत की उम्मीद डीपी मनु और रोहित यादव से है।

Back to top button