x
मनोरंजन

दूसरे बच्चे की प्लानिंग में हैं प्रियंका चोपड़ा-निक ?


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने इस साल जनवरी में सरोगेसी से एक बेटी का स्वागत किया था। हाल ही में इस कपल ने अपनी बेटी मालती मेरी (Malti Marie) के 6 महीने के पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया था। हालांकि, अभी तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है जबकि आए दिन बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment News) से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के दूसरे बच्चे की खबर तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने बीती 18 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के करीबियों से जानकारी मिली है कि ये कपल अपनी बेटी को भाई-बहन की कमी महसूस नहीं होने देना चाहता है। इसलिए दोनों सरोगेसी से दूसरे बेबी के प्लानिंग के मूड में हैं। लेकिन वह अभी इतनी जल्दी नहीं लेकिन दूसरे बेबी की प्लानिंग करेंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मानना है कि जिंदगी में भाई-बहन का प्यार बहुत जरूरी होता है। इसलिए वह अपनी बेटी के लिए ऐसा सोच रहे हैं। ये कपल अपने बच्चों की एज में ज्यादा गैप नहीं चाहते हैं।

Back to top button