x
विश्व

श्रीलंकाई नए PM दिनेश गुणवर्धने का भारत के साथ है खास संबंध


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – श्रीलंका में आया राजनीतिक तूफान कुछ थमता नजर आ रहा है। राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने शपथ ग्रहण कर ली। जिसके बाद नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान भी हो गया। 72 साल के दिनेश गुणवर्धने नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पीएम पद की शपथ ली। इससे पहले गुणवर्धने गोटबाया-महिंदा सरकार में विदेश मामलों और शिक्षा मंत्री थे।

फिलिप गुणवर्धने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय में जयप्रकाश नारायण और वीके कृष्ण मेनन के सहपाठी रह चुके थे। उन्होंने अमेरिकी राजनीतिक हलकों में साम्राज्यवाद से स्वतंत्रता की वकालत की। बाद में लंदन में भारत की साम्राज्यवाद विरोधी लीग का नेतृत्व भी किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके परिवार का भारत से घनिष्ठ संबंध रहा है। पूरे गुणवर्धने परिवार का भारत समर्थक झुकाव है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में फिलिप गुणवर्धने के बलिदान की तारीफ की थी। नेहरू तब कोलंबो दौरे के समय फिलिप के घर भी पहुंचे थे। आजादी के आंदोलन में उनके योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से परिवार को धन्यवाद भी दिया था।

Back to top button