x
मनोरंजन

happy brithday priyanka : प्रियंका चोपड़ा है करोड़ों की संपत्ति की मालकिन,इतनी महंगी कारों का है कलेक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा। आज यानी 18 जुलाई को उनका जन्मदिन है और वो 40 साल की हो गई हैं। प्रियंका का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखंड का हिस्सा है। उनके माता पिता दोनों इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे।

प्रियंका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 35 मिलियन यानी 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं उनकी प्रॉपर्टी की बात करें तो खबरों के मुताबिक जूहु में उनकी बीच फेसिंग बंगला है जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा अमेरिका में भी उनका खूबसूरत बंगला है। प्रियंका के पास कई महंगी कार हैं। उनके पास सबसे महंगी कार है रोल्स रॉयस घोस्ट जिसकी कीमत करीब 5.25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज की कार है जिसकी कीमत करीब 58.70 लाख रुपये है। उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार भी है जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास पोर्शे कायेन, मर्सिडीज बेंज ई- क्लास, मर्सिडीज बेंस एस- क्लास और ऑडी क्यू7 शामिल है।

प्रियंका ने साल 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता और इसके बाद साल 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और टॉप एक्ट्रेसेस में अपनी जगह बनाई। उन्होंने ना केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई। साल 2018 के दिसंबर महीने में राजस्थान के जोधपुर में प्रियंका ने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से हिंदू व क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली थी।

फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की सालाना कमाई 23.4 करोड़ रुपये है। जिसमें उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म डील, इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल प्रोडक्शन का पैसा शामिल है। खबरों के मुताबिक प्रियंका एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।

Back to top button