x
मनोरंजन

‘लाल सिंह चड्ढा’ का और एक गाना ‘Tur Kalleyan’ हुआ रिलीज़, गाने की आवाज मचाई धूम -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आमिर खान (Aamir Khan) जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आने वाले है, जिसकी शूटिंग में आमिर काफी बिजी चल रहे हैं। आमिर की कई सालों बाद एक मूवी आती है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब हाल ही में ‘लाल सिंह चड्ढा’ का एक नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का टाइटल ‘Tur Kalleyan’ है।

5 मिनट 38 सेकंड के इस गाने को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। मगर इस इमोशनल ट्रैक को मंझे हुए गायकों ने गाया है। इस गाने को अरिजीत सिंह, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी ने अपनी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और प्रीतम ने इसको संगीत से सजाया है। ये गाना शेयर करते हुए आमिर खान की टीम ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया और लिखा, ‘ऐसा गाना, जो खुद से प्यार करने की एक सुंदर यात्रा को समाहित करता है’।

‘Tur Kalleyan’ एक खूबसूरत गाना है, जो ‘लाल सिंह चड्ढा’ की भावना को दर्शाता है। फैन्स को इसका म्यूजिक और लिरिक्स काफी पसंद भी आ रहे है। गाने को ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। इससे पहले ‘लाल सिंह चड्ढा’ के तीन गाने रिलीज किए जा चुके हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की एक ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म इस साल 11 August 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।

Back to top button