x
मनोरंजन

बेबी बंप के साथ खतरनाक सीन करती नजर आई आलिया भट्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आलिया पिछले कुछ हफ्तों से यूनाइटेड किंगडम में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही थीं। प्रेग्नेंसी के बावजूद, आलिया ने इस फिल्म के एक एक्टेंडेड शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। गर्भावस्था के समय में भी अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उनकी जमकर सराहना की जा रही है। इस बीच हाल ही में फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया जंपसूट में नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें गैल गैडोट के साथ एक सीक्वेंस के फिल्माए जाने के दौरान ली गई है। तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने आउटफिट से बेबी बंप छुपाते हुए देखा जा सकता है।

हाल ही में आलिया में अपने प्रग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी थी। उन्होंने एक फोटो पोस्ट कर यह खुशखबरी लोगों के साथ साझा की थी, जिसमें वह अस्पताल में सोनोग्राफी करवाती नजर आ रही थीं। वहीं, उनके पति रणबीर कपूर उनके पास बैठे थे। दोनों की निगाहें पास रखे मॉनिटर पर थीं।

Back to top button