x
मनोरंजन

आलिया के बाद अब दीपिका देने वाली हैं गुड न्यूज ?रणवीर की इस बात चला पता


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार हैं। दोनों अक्सर कपल्स गोल पूरे करते नजर आते हैं। इनकी शादी को करीब चार साल हो गए हैं। इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि ये दोनों जल्दी कोई गुड न्यूज दें। शायद अब उनका इंतजार पूरा होने वाला है। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा है कि दोनों अपना परिवार बढ़ाने की तैयारी में हैं। वहीं, रणवीर सिंह भी हाल ही में अपने फ्यूचर किड्स का जिक्र करते नजर आए।

रणवीर सिंह अपने फ्यूचर किड्स के बारे में बात करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के लिए कोंकणी भाषा सीख रहे हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की मातृभाषा है। आखिर बच्चों के लिए उन्हें कोंकणी भाषा सीखने की जरूरत क्यों पड़ रही है, इसकी वजह भी रणवीर ने बताई। उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।’

रणवीर सिंह की इस बात पर दीपिका पादुकोण ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रणवीर के इस फैसले से वह बेहद खुश थीं। जब तक उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता थी, तब तक वह इसे उनकी एक अच्छी कोशिश समझ रही थीं। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने हाल ही में सैन जोस, कैलिफोर्निया में एक एनआरआई सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मलेन को वहां के कोंकणी समुदाय ने आयोजित किया था। इस दौरान रणवीर-दीपिका ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Back to top button