x
मनोरंजन

लाल रंग की बिकिनी में भूमि ने दिखाई अपनी हॉट अदाए


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भूमि पेडनेकर बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपना खास मुकाम बनाया है। भूमि पेडनेकर को ज्यादातर सामाजिक फिल्में करने के लिए भी जाना जाता है। वह हर फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी दिखाती हैं। हर फिल्म में फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर एक से एक पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीतती रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री काफी हॉट लग रही हैं। इन तस्वीरों में कातिलाना स्माइल से फैंस का दिल लूट रही हैं। भूमि के लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क रेड कलर की ब्रालेट पहनी है। इसके ऊपर से अभिनेत्री ने ओपन शर्ट पहनी है। मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने लाइट शेड की लिप्स्टिक लगाई है और अपने बालों को पीछे की तरफ बांध रखा है।

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है- ‘बर्थडे मंथ’। बता दें कि भूमि का बर्थडे 18 जुलाई को होता है। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म अफवाह में नजर आने वाली हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर उन्होंने कहा था, ‘यदि आप किसी बेहतरीन एक्टर के साथ काम करते हैं तब आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है’।

भूमि पेडनेकर आखिरी बार फिल्म बधाई दो में राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म समलैंगिकता पर आधारित थी। भूमि की आने वाली फिल्में ‘रक्षाबंधन’ और ‘मिस्टर लेले’ हैं। रक्षा बंधन में वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में हैं। ये फिल्म भाई-बहन के रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानियों पर बनी है। रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Back to top button