x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022,31 फाइनलिस्ट को दी मात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मिस इंडिया 2022 को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी, हर कोई इसकी विनर का इंतजार कर रहा था। इसी बीच अब विनर का नाम सामने आ गया है। कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस इंडिया का इवेंट काफी लंबे समय से चल रहा था लेकिन कल यानी 3 जुलाई को देश को इस साल की मिस इंडिया मिल गई। सिनी शेट्टी ने एक दो नहीं बल्कि 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है।

मुंबई में हुए इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सारे सितारे पहुंचे थे। इस लिस्ट में नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज सहित कई अन्य बॉलीवुड स्टार पहुंचे थे। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन सब में मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मिस इंडिया 2022 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

सिनी शेट्टी ने साल 2022 की मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कल यानी 3 जुलाई को ये इवेंट मुंबई में हुआ था। सिनी शेट्टी के अलावा राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रही, तो वहीं उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप रहीं। अब सबका सवाल ये है कि कौन है सिनी शेट्टी। आपको बता दें कि मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी केवल 21 साल की है और वो चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही है। सनी को डांस बेहद पसंद है। आपको जानकर हैरानी होगी सिनी शेट्टी 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था।

Back to top button