x
बिजनेस

सोना खरीदना हुआ और भी महंगा, इंपोर्ट ड्यूटी में 5% बढ़ी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। भारत अपनी अधिकांश सोने की मांग को आयात के माध्यम से पूरा करता है, जो रुपये पर दबाव डाल रहा था। रुपया लगातार टूट रहा है, इससे असर पड़ा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

आज 1 जुलाई 2022 से मोदी सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। भारत ने सोने पर अपना बेस आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया है। यानी की सोना पर आयात शुल्क 5% महंगा हो गया। बता दें कि यह पिछले साल सरकार ने बजट में आयात शुल्क को घटाने का ऐलान किया था और इसे कम करके 7.5% कर दिया था। भारत में सोने पर 3% GST लगता है। कुल मिलाकर अब सोना खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एमसीएक्स पर आज सोने का भाव लगभग 3% बढ़कर ₹51,900 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। काॅमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत बड़े पैमाने पर सोने का आयात करता है। इससे घरेलू सोने की कीमत में लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि होने की संभावना है। सरकार के इस फैसले से सोने की घरेलू कीमतों में तेजी आएगी। साथ ही मांग में कमी आने की संभावना है।

Back to top button