x
मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से इस की डिमांड,फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणवीर सिंह और दीपिका दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के इवेंट्स तक, रणवीर कभी भी दीपिका के लिए प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहते हैं और एक बार फिर अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसका कैप्शन अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है क्योंकि इस तस्वीर के साथ रणवीर ने दीपिका से एक मजेदार डिमांड की है।

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह जेंटलमैन लग रहे हैं और उनके इसी लुक पर लड़कियां दीवानी हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता पीछे की तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरी पत्नी के कमेंट का इंतजार कर रहा हूं।’ इस पोस्ट को अभिनेता ने दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैंस के पसंदीदा कपल हैं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं और इन तीन वर्षों में दोनों के प्यार को फैंस ने बढ़ते हुए देखा है। वहीं, रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब रणवीर ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे।

Back to top button