x
मनोरंजन

रणबीर कपूर ने किया ‘पहली पत्नी’ पर ये बड़ा खुलासा,आलिया ऐसा था रिएक्शन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्म प्रमोशन के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर वाइफ आलिया भट्ट पर खुलकर बात कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया कि उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें अपना पति माना है। यही नहीं, उस लड़की ने उनके बंगले के गेट से शादी तक रचा ली थी। रणबीर के मुताबिक वह अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिले हैं।

इस इंटरव्यू में उनके दो फेवरेट को-स्टार कौन हैं। इस पर उन्होंने पहला नाम सौरभ शुक्ला का लिया। रणबीर ने सौरभ शुक्ला के साथ बर्फी, जग्गा जासूस और शमशेरा में काम किया। इसके अलावा उन्होंने दूसरा नाम अनुष्का शर्मा का लिया। अनुष्का शर्मा के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और हम एक दूसरे को परेशान भी बहुत करते हैं। हम लड़ते रहते हैं। हम दोनों के अंदर ही एक अच्छी क्रिएटिव एनर्जी है।’ इसके अलावा रणबीर कपूर ने बताया कि उनका एक प्राइवेट इंस्टा अकाउंट है। वह उसे पब्लिक नहीं करना चाहते हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा, ‘एक लड़की थी, जिसे न मैंने कभी देखा है और न ही उसके बारे में कुछ पता है। मेरे वॉचमैन ने आकर मुझे बताया कि वह लड़की पंडित के साथ आई थी। उसने मेरे बंगले के गेट से शादी कर ली। मैंने देखा गेट पर कुछ फूल पड़े हुए हैं। इसके अलावा गेट पर टीका भी लगा हुआ है। ये काफी क्रेजी था। ऐसे में यदि देखा जाए तो मैं अपनी पहली वाइफ से अभी तक नहीं मिला हूं। मैं कभी न कभी उससे जरूर मिलना चाहूंगा।’

Back to top button