x
मनोरंजन

अजय देवगन ने बच्चा बनकर किया फन -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आपने कभी अजय का ऐसा बचपना वीडियो नहीं देखा होगा। वीडियो में आपको अजय का ऐसा अवतार दिखेगा कि आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, अजय एक फनी टू व्हीलर पर राइड करते हैं और उनके चेहरे पर स्माइल रहती है जो आपका भी दिल जीत लेगी। अजय का ये चुलबुला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं अजय की पत्नी काजोल की बहन तनिषा तो अपनी हंसी ही नहीं रोक पाईं।

हाल ही में अजय देवगन ने अनाउंस किया कि फिल्म दृश्यम 2 आने वाली है। फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इस बार फिल्म में और ज्यादा सस्पेंस और थ्रिल होगा। फिल्म में अजय के अलावा श्रेया सिरन, तब्बू, इशिता दत्ता, रजत कपूर हैं। ये सभी वही स्टार कास्ट है जो फिल्म के पहले पार्ट में थी। हालांकि इस बार फिल्म में एक नए एक्टर की भी एंट्री हुई है जिनका नाम है अक्षय खन्ना।

अजय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, तो ऐसे में रोल करता हूं। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि सर आपको देखकर बचपन के दिन याद आ गए। तो वहीं एक कमेंट कर रहा है कि आपसे तो सर ऐसी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।

दृश्यम 2 को लेकर डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा, एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी का रीमेक बनाना सम्मान के साथ-साथ चैलेंजिंग भी है। ये एक मौका है मिस्टर अजय देवगन के साथ काम करने का जो टैलेंट का पावरहाउल हैं। ये काफी एक्साइटिंग है कहानी को अपने विजन से बताना।

Back to top button