x
खेल

महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे पुराने दोस्त की बर्थडे पार्टी में -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – महेंद्र सिंह धोनी आज भी अपने पुराने दोस्तों के करीब हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ताजा वीडियो भी इसका गवाह है जिसको फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में माही अपने एक करीबी दोस्त की बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। धोनी अपने पुराने दोस्तों के अब भी करीब हैं और उनके लिए समय निकालने से चूकते नहीं हैं। धोनी का जो ताजा वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो टेनिस कोच व अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार की बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। सुरेंद्र भी धोनी के गृह नगर रांची से ताल्लुक रखते हैं।

हाल में धोनी आईपीएल 2022 में जलवा बिखेरते नजर आए थे, जहां उनका बल्ला तो कुछ मैचों में गरजता नजर आया था लेकिन उनकी टीम आईपीएल में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद क्वालीफायर्स से पहले ही बाहर हो गई थी।

धोनी सुरेंद्र कुमार व उनके परिवार के साथ केक काटने की सेरेमनी में हिस्सा ले रहे हैं। जन्मदिन का जश्न रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में मनाया जा रहा था। धोनी के दोस्त सुरेंद्र कुमार भी जेएससीए स्टेडियम की टेनिस अकादमी में कोच हैं। गौरतलब है कि माही को भी कई बार जेएससीए स्टेडियम के टेनिस परिसर में खेलते देखा गया है।

Back to top button