x
मनोरंजन

जन्नत जुबैर को मिला दो बड़े रियलिटी शोज का ऑफर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – जन्नत जुबैर इस साल खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए कई अपडेट्स साझा किए हैं। जन्नत रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रिएलिटी टीवी शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। इस बीच जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के बाद आने वाले रिएलिटी शोज के तैयार हैं तो एक्ट्रेस ने बड़ी चालाकी से जवाब दिया है।

जन्नत जुबैर ने बताया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के सेट पर उनकी बॉन्डिंग शिवांगी जिशी के साथ सबसे अच्छी है। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के बेहद क्लोज हैं। जानत यह भी कहती हैं कि वह रुबीना दिलाइक के बहुत करीब हैं जो एक बड़ी बहन की तरह उनकी देखभाल करती हैं। जन्नत के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में शिवांगी जोशी, निशांत भट्ट, एरिका पैकार्ड, राजीव अदातिया, सृति झा, चेतना पांडे, रुबीना दिलाइक, तुषार कालिया, अनेरी वजानी, फैसल शेख, प्रतीक सहजपाल, कनिका मान और मोहित मलिक भी शामिल हैं।

जन्नत जुबैर पहली बार रिएलिटी टीवी स्पेस में एंट्री कर रही हैं। वह पहले भी रिएलिटी टीवी शो में दिखाई दे चुकी हैं लेकिन उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। जब जन्नत से पूछा गया कि क्या वह अगले सीजन में सलमान खान के बिग बॉस में भाग लेंगी या झलक दिखला जा जैसे डांसिंग शो में भाग लेंगी तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘मैंने अभी इस बारे में सोचा नहीं है।’ हालांकि जन्नत मानती हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के साथ रिएलिटी टीवी स्पेस में एंट्री करना उनके लिए सबसे अच्छी बात है।

Back to top button