x
मनोरंजन

डांस दीवाने जूनियर्स में नीतू कपूर ने कार की छत पर चढ़कर किया डांस -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हाल ही में नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल नीतू का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो कार के ऊपर चढ़कर डांस करती दिख रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में नीतू यलो कलर का सूट पहने मर्जी पेस्तोंजी के साथ कार के ऊपर चढ़कर डांस करती दिख रही हैं। दोनों साल 1966 में रिलीज हुई फिल्म तीसरी मंजिल के मशहूर गाने ‘ओ हसीना जुल्फों वाली’ पर डांस कर रहे हैं। नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मालूम हो कि शम्मी कपूर नीतू कपूर के ससुुर राज कपूर के भाई थे।

डांस वीडियो पर कमेंट कर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने ‘ओल्ड इज गोल्ड’ जैसे कमेंट किए। तो वहीं कुछ फैंस ने नीतू को खुश देखकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट किया। फैंस का कहना है कि वो खुश रहने के तरीके ढूंढ रही हैं, जो अच्छी चीज है। बता दें कि अप्रैल 2020 को नीतू के पति ऋषि कपूर का कैंसर से निधन हो गया था।

Back to top button