x
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ साइकिल राइड पर निकली


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अनुष्का ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। एक बार फिर अनुष्का का दिलकश अंदाज देखने को मिला है। अनुष्का ने अपनी वेकेशन की एक और झलक साझा की है जिसमें वो लोगों के दिल जीतती नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जिसमें वो साइकिलिंग का मजा लेती नजर आ रही हैं। कभी ऑरेंज मोनोकिनी तो कभी पिंक तो कभी व्हाइट, अनुष्का की शोख अदाएं इस वीडियो को और भी ज्यादा हसीन बना रही हैं। खास बात है कि अनुष्का की साइकिल राइड पर उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ नजर आ रही है। अनुष्का ने अपनी साइकिल के पीछे बेबी सीट कैरी की है जिसमें उनकी बेटी वामिका भी है।

अनुष्का की ये साइकिलिंग वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है और अनुष्का एक परफेक्ट, स्टाइलिश और चिल्ल मॉम के गोल्स सेट करती नजर आ रही हैं। मां-बेटी का ये डुओ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट’। वहीं अन्य फैन ने लिखा ‘वो बेबी बैक सीट, क्या मजेदार है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन’। इनके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।

Back to top button