x
मनोरंजन

ससुर Mithun Chakraborty की ये 3 खूबियां Anupamaa की मदालसा शर्मा है पसंद


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – काव्या तो आए दिन बा और बापूजी की बेइज्जती करती रहती है। इतना ही नहीं काव्या कभी भी अपने सास ससुर का कहना नहीं मानती। हालांकि असल जिंदगी में काव्या ऐसी नहीं है। काव्या यानी मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) अपने ससुर को बहुत मानती हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि मदालसा शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे की पत्नी हैं। इस हिसाब से मिथुन चक्रवर्ती, मदालसा शर्मा के ससुर हुए।

मदालसा शर्मा जमाने के सामने मिथुन चक्रवर्ती की किन 3 आदतों का जिक्र करती हैं। इन आदतों की वजह से मदालसा शर्मा अपने ससुर को बहुत मानने लगी हैं। मदालसा शर्मा ने खुलासा किया था कि मिथुन चक्रवर्ती बहुत ही विनम्र किस्म के इंसान हैं। मिथुन चक्रवर्ती अपने परिवार की हर छोटी से छोटी चीज का ख्याल रखते हैं। मदालसा शर्मा का मानना है कि उनसे ससुर एक रियलिस्टिक पर्सन हैं। मिथुन चक्रवर्ती कोई भी बात घुमाफिराकर बोलना पसंद नहीं करते। जो भी कहना होता है मिथुन चक्रवर्ती साफ साफ बोल देते हैं। मदालसा शर्मा तो ये भी दावा कर चुकी हैं कि मिथुन चक्रवर्ती एक शानदार कुक हैं। खाना बनाने के मामले में कोई भी मिथुन चक्रवर्ती को नहीं पछाड़ सकता।

मिथुन चक्रवर्ती के घर में शादी करने के बाद मदालसा शर्मा कई बार अपने ससुराल के बारे में बयान दे चुकी हैं। इस दौरान मदालसा शर्मा ने बताया था कि वो खुद को भाग्यशादी समझती हैं जो कि उनको मिथुन चक्रवर्ती जैसे ससुर मिले। बता दें मदालसा शर्मा बॉलीवुड अदाकारा शीला शर्मा की बेटी हैं। आज मदालसा शर्मा को लोग काव्या के नाम से जानते हैं। मदालसा शर्मा इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो मिथुन चक्रवर्ती से इंस्पिरेशन लेना पसंद करती हैं।

Back to top button