x
मनोरंजन

किच्चा सुदीप ने अदाकारा काजोल के लिए अपना प्यार जाहिर किया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – किच्चा सुदीप और बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की हिंदी को राष्ट्रभाषा बताने के मुद्दे पर जमकर बहस हो गई थी। दोनों सितारे इस मुद्दे पर ट्विटर पर भिड़ पड़े। जिसके बाद इस मुद्दे ने काफी तूल पकड़ा और कई राजनेता भी इस लड़ाई में कूद पड़े। बाद में दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर ही इस मुद्दे को दबाने की कोशिश करते हुए एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट तक किया था। कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रांत रोना को लेकर खासे बिजी हैं। इस फिल्म को सुपरस्टार विशाल स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। ये उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। जिसकी वजह से कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं।

किच्चा सुदीप ने अदाकारा काजोल के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। इससे पहले भी फिल्म स्टार किच्चा सुदीप ने एक इंटरव्यू में अदाकारा काजोल के लिए अपने जज्बात शेयर किए थे। फिल्म स्टार किच्चा सुदीप ने कहा था कि एक वक्त उनका काजोल पर बहुत क्रश था। बाद में उन्होंने अजय देवगन से शादी रचा ली। जिसकी वजह से वो अजय देवगन से नफरत करने लगे थे। उन्होंने बताया था कि उस वक्त उनके घर में काजोल की तस्वीरें और पोस्टर लगे हुआ करते थे।

Back to top button