x
मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने भूमि पेडनेकर साथ दिए हॉट फोटो, फैंस बोले अब मलाइका क्या होगा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भूमि अर्जुन के साथ फिल्म द लेडीकिलर में काम कर रही हैं। फोटोज देखते ही लोग अर्जुन की टांग खींचने लगे। अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। फोटो में तो अर्जुन और भूमि एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं, वहीं वीडियो में अर्जुन भूमि को गोद में उठाने की कोशिश करते हैं। एक फोटो में वे घास पर बैठे भी दिख रहे हैं।

भूमि पेडनेकर के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उनके फोटोज पर लोगों ने खूब मजाक किया और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका को टैग कर दिया है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा है, 45 दिन के शूट के बाद लेडी और लेडीकिलर का कुछ किलर पोज देने का असफल प्रयास। पहली फोटो में अर्जुन और भूमि एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाले दिख रहे हैं। वीडियो में अर्जुन भूमि को गोद में उठा रहे हैं। एक और फोटो में दोनों हंसते दिख रहे हैं। एक और फोटो में अर्जुन और भूमि घास पर बैठे हैं।

अर्जुन की बहन अंशुला ने फोटो पर लिखा है क्यूटीज। वहीं कई सारे कमेंट्स हैं। कुछ लोगों अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका को टैग किया है। एक यूजर ने लिखा है, मलाइका जी का क्या होगा। एक ने लिखा है, मलाइका आपकी लोकेशन जानना चाहती है। एक और कमेंट है, मलाइका ये देखकर खुश नहीं होंगी।

Back to top button