x
मनोरंजन

सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप,रिया कपूर के साथ दिया पोज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। सोनम कपूर ने बीते मार्च में बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद से वह आ दिन अपने बेबी बंप के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार उनकी छोटी बहन रिया कपूर ने कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें सोनम कपूर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। ये कपल शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहा है। बताते चलें कि सोनम कपूर ने 9 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उन्हें उनके फैंस सहित तमाम सिलेब्रिटीज ने बधाई दी थी।

रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी इन दिनों सोनम कपूर से मिलने के लिए लंदन गए हुए हैं। रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसमें से एक फोटो में वह लंदन की गलियों में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, सोनम कपूर अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। ये तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों बहन मस्ती के मूड में हैं।

Back to top button