x
मनोरंजन

सिंगर केके का आखिरी गाना हुआ रिलीज -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सिंगर केके बीती 31 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा था। फैंस को भरोसा करना मुश्किल हो रहा था कि उनका पसंदीदा गायक अब उन लोगों के बीच में नहीं हैं। केके के निधन के बाद उनका आखिरी गाना ‘धूप पानी बहने दे’ रिलीज हुआ है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस गाने को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। श्रीजीत मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा सयानी गुप्ता और नीरज काबी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

केके का गाना ‘धूप पानी बहने दे’ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ में है। इस गान के केके ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है और शांतनु मोइत्रा ने कंपोज किया है। पंकज त्रिपाठी ने इस गाने का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पकंज त्रिपाठी ने इसके साथ लिखा है, ‘केके की खूबसूरत आवाज आपको फिर से मंत्रमुग्ध कर देगी। ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ के गाना ‘धूप पानी बहने दे’ को गुलजार साहब ने लिखा है और शांतनु मोइत्रा ने कंपोज किया है। गाना रिलीज हो चुका है।’

केके कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस दे रहे थे और इस दौरान उनकी तबीयत खराब हुई। केके को बेचैनी महसूस होने पर पर उन्हें होटल ले जाया गया। इसके बाद केके को अस्पताल ले जाया।

Back to top button