x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

IIFA 2022 : सलमान खान के साथ हनी सिंह को अंदर जाने से सिक्योरिटी ने रोका -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आईफा अवॉर्ड का आगाज़ हो चुका है. जहां हमेशा की तरह इस बार भी मीडिया ने सलमान खान को घेरे रखा वहीं इस साल हनी सिंह भी सुर्खियों में अपनी एंट्री को लेकर छा गए,दरअसल हनी सिंह का एक वीडियो सामने आ रहा है जहां इस वीडियो में सलमान भी दिखाई दे रहे हैं,वीडियो आइफा प्रेस मीटिंग के दौरान का है. दोनों स्टार्स एक साथ यहां एंट्री लेते नज़र आ रहे हैं पर इसी बीच यो यो हनी सिंह को सिक्योरिटी अंदर जाने से रोक देती है।

एक पैपराज़ी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान, फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहें हैं। बता दें, इस वीडियो में सलमान खान और यो यो हनी सिंह आइफा प्रेस मीटिंग के दौरान साथ एंट्री करते है। तो वहां खड़ी सिक्योरिटी सलमान खान को अंदर जाने देती है। तभी हनी सिंह भी अंदर जाने के लिए आगे बढ़ने लगते हैं, लेकिन तभी उन्हें अंदर जाने से रोक दिया जाता हैं।

इस वीडियो को देखकर लोग आइफा की सिक्योरिटी पर सवाल उठा रहें है। साथ ही सलमान खान को भी ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन कईं लोग हनी सिंह को अपना प्यार दिखा रहें है। इस वीडियो पर कॉमेंट कर उनका उत्साह बढ़ा रहें है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस साल का आईफा कई मायनों में ख़ास है,जहां आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन कोरोना काल के बाद पहली बार हो रहा है,वहीं इस साल इसे सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल होस्ट करने जा रहे हैं।ये जोड़ी पहले कभी एक साथ स्क्रीन पर नहीं देखी गई है. इस साल फंक्शन में कई नए और धमाकेदार चेहरों के परफॉरमेंस भी देखने को मिले हैं।

Back to top button