x
मनोरंजन

कब शुरू होगी इंडियन 2 शूटिंग ,फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कमल हासन लगातार अपनी इस फिल्म की प्रमोशन में जुटे हैं। ये फिल्म 3 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल, और सूर्या (कैमियो) अहम रोल मे हैं। अभी इस फिल्म की चर्चा हो ही रही है कि फैंस उनकी एक लंबे समय से पेंडिंग पड़ी फिल्म के बारे में भी जानना चाह रहे थे। इसलिए मीडिया से बातचीत के दौरान कमल हासल ने इंडियन 2 के बारे में भी अपडेट मांगा गया।

एक्टर ने बिना कोई देरी किए तुरंत कहा कि इंडियन 2 बिल्कुल बनाई जाएगी। आने वाले समय में फिल्म पर जल्दी शूटिंग करने का भी प्लान किया जा रहा है। इंडियन 2 साल 1996 में आई आईकॉनिक फिल्म इंडियन का सेकेंड पार्ट है। फिल्म में भ्रष्टाचार का खात्मा करते दिखाया गया था और फिल्म को एस. शंकर ने डायरेक्ट किया था। अब इंडियन 2 को भी शंकर ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

उसी समय इंडियन 2 को भी बनाने की मांग की गई। आखिरकार साल 2017 में फिल्म का ऐलान हो गया। इंडियन 2 पर 2019 में काम भी शुरु हुआ लेकिन फरवरी, 2020 में सेट पर एक एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से फिल्म पर काम रुका और उसके बाद तो कोरोना ही आ गया था। कमल हासल ने ये भी बताया कि फिलहाल फिल्म के डायरेक्टर शंकर राम चरण की फिल्म RC 15 पर काम कर रहे हैं। जब वो फ्री होंगे तो उसके बाद ही फिल्म इंडियन 2 पर काम शुरू हो पाएगा।

Back to top button