x
मनोरंजन

बोनी कपूर हुए साइबर फ्रॉड का शिकार,क्रेडिट कार्ड से उड़े लाखों रुपये


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फिल्ममेकर के क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड कर करीब 3.82 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद फिल्म निर्माता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बोनी कपूर की इस शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने तेजी से मामले की छानबीन शुरू कर दी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म निर्माता के क्रेडिट कार्ड के जरिए कई बार ट्रांजेक्शन कर इस घटना को अंजाम दिया गया।

बोनी कपूर को अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकलने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत ही इस बारे में बैंक को बताया। इसके बाद फिल्म मेकर ने मुंबई पुलिस के अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस बारे में कथित तौर पर बोनी कपूर ने मुंबई पुलिस को अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी भी तरह की जानकारी के लिए कोई फोन कॉल या मैसेज नहीं आया था। इसके बाद भी उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 4 लाख रुपये निकल चुके हैं।

मुंबई पुलिस ने मामले का पता लगते ही छानबीन शुरू कर दी है। जिसके बाद उन्हें शक है कि बोनी कपूर के कार्ड का इस्तेमाल कर किसी ने उसका डेटा चोरी किया था। साथ ही अभी तक की जांच में मुंबई पुलिस को फिल्म निर्माता के पैसे गुरूग्राम की किसी कंपनी में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी इस मामले की जांच पूरी नहीं हुई है और पुलिस आगे की तफ्तीश में बिजी है।

Back to top button