x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा गलत कैप्शन, तारा सुतारिया ने पकड़ी गलती, सबके सामने कह दी ये बात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर फिल्म एक विलेन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। शूट के दौरान दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड बन गया है। लेकिन हाल ही में तारा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन की एक गलती बता दी और इसके बाद तो अर्जुन ने कह दिया कि अब जब एक विलेन 2 के प्रमोशन होंगे तब तारा ही उनके पोस्ट के कैप्शन लिखेंगी।

दोनों के बीच की ये बातचीत काफी मजेदार है और फैंस को भी दोनों का ये अंदाज पसंद आया। अब हुआ कुछ ऐसा कि अर्जुन कपूर ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह वर्कआउट कर रहे हैं। कभी वह स्किपिंग कर रहे हैं, कभी बॉक्सिंग। इस वीडियो को शेयर कर अर्जुन ने लिखा, ‘नैनीताल में वीकेंड ऐसे एंजॉय कर रहा हूं।’ इंग्लिश में अर्जुन ने गलती से इन नैनीताल की जगह ऐट नैनीताल लिख दिया।

तारा ने तुरंत अर्जुन की गलती पकड़ी और लिखा, इन नैनीताल, ऐट नैनीताल नहीं, अर्जुन यार। अर्जुन ने जवाब दिया, प्रोफेसर तारा इंतजार कर रहा हूं जब तुम एक विलेन 2 के प्रमोशन के दौरान मेरे पोस्ट के कैप्शन लिखोगी। तारा ने जवाब दिया, अब क्योंकि तुम मेरे बड़े फैन हो तो मैं ये करूंगी। तो अर्जुन ने जवाब दिया, आज कोई बैंटर के मूड में है।

सोशल मीडिया पर दोनों की इस बॉन्डिंग को देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं बर्डे पर्दे पर दोनों को साथ देखने के लिए। वैसे बता दें कि मोहित सूरी द्वारा डायरेक्टेड एक विलेन रिटर्न्स साल 2014 में आई हिट फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इस फिल्म में अर्जुन, तारा के अलावा दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।

Back to top button