x
भारतराजनीति

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज “बूथ विजय अभियान” का शुभआरंभ किया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

उत्तरप्रदेश – आज मुझे बूथ विजय अभियान में आप सबके साथ शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं अपनी ओर से और पार्टी की ओर से आप सबका धन्यवाद करता हूं। मैं उत्तर प्रदेश की पावन धरा को नमन करता हूं, इस महान भूमि ने देश को आगे बढ़ने में एक रास्ता दिखाया है। यह धरती गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यहां भगवान शिव के त्रिशूल पर बसी काशी है, ये मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लीलाधारी श्री कृष्ण की धरती है। हमें बूथ से लेकर यूथ तक को पार्टी के चुनाव अभियान से जोड़ना है।

उत्तर प्रदेश में 2017 में हमने जो वायदे किये थे, उन्हें अक्षरशः पूरा करने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हमने चुनाव जीते हैं। अगले चुनाव भी हम अपने कार्यों और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के बल पर जीतेंगे। भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है, हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हमारे हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है। मुझे खुशी भी है और पूर्ण विश्वास भी है कि उत्तर प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद योगी की सरकार को मिलेगा।

नड्डा ने कहा, मैं एक बार पुनः ये साफ कर देना चाहता हूं कि MSP थी, MSP है और MSP रहेगी। किसान हमारे लिए भाग्यविधाता हैं, उनकी भलाई के लिए जो भी आवश्यक है वो हम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। आज 500 वर्षों के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के भव्य निर्माण का काम भी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से शुरु हुआ है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले देश की जीडीपी में यूपी का योगदान 10.90 लाख करोड़ रुपये था। जबकि अब यह लगभग दोगुना 21.73 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उत्तर प्रदेश में 4 एक्सप्रेस वे बनाएं जा रहे हैं, ये केवल एक्सप्रेस वे नहीं बल्कि डेवेलपमेंट एक्सप्रेस वे हैं। इनसे न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि उद्योग भी लगेंगे और निवेश भी आएगा।

जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। विश्व की तमाम अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां अपने सर्वे में ये स्वीकार कर रही हैं कि निर्विवाद रूप से माननीय नरेन्द्र मोदी जी इस समय विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने MSP पर देश के किसानों को गुमराह करने की बहुत कोशिश की।लेकिन आज देश में किसानों से MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व देश में जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद और सम्प्रदायवाद की राजनीति का अंत हुआ है और विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है।

Back to top button