x
मनोरंजन

भारत में धूम मचाएंगे जस्टिन बीबर,फैंस को मिलेगा सरप्राइज


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ग्रैमी अवार्ड विजेता और कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर भारत में परफॉर्म करेंगे। तकरीबन 5 साल बाद भारत में जस्टिन बीबर का काॅन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में यह खबर आई है कि पॉप स्टार जस्टिन बीबर भारत में अपना जस्टिस वर्ल्ड टूर करने जा रहे हैं। वह 18 अक्टूबर को दिल्ली में अपने भारतीय फैंस के सामने परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। बेबी, सॉरी, घोस्ट और लोनली जैसे सुपरहिट गाने देने वाले जस्टिन बीबर का टूर 30 देशों में होगा। इन 30 देशों में जस्टिन 125 शोज करेंगे।

जस्टिन बीबर के काॅन्सर्ट के लिए BookMyShow पर 4 जून से सेल शुरू होगा। फ्री-सेल विंडो ओपनिंग 2 जून को होगी। इस कॉन्सर्ट के लिए टिकट का दाम ₹4000 से शुरू होगा। जस्टिन बीबर तकरीबन 30 से ज्यादा देशों में परफॉर्म करने वाले हैं। 2017 में जब जस्टिन बीबर भारत आए थे तब उनका यह दौरा विवादों में रहा था। खबरों के अनुसार 2017 में वह 3 दिन भारत में परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन सिर्फ 90 मिनट के काॅन्सर्ट के बाद वह चले गए थे। यह कहा जा रहा था कि उन्हें गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। जस्टिन बीबर पर यह आरोप लगे थे कि वह‌ लाइव काॅन्सर्ट के दौरान भी लिप सिंक कर रहे थे।

जस्टिन बीबर का टूर इस महीने मेक्सिको से शुरू हुआ था। इसके बाद वह जुलाई के महीने में इटली रुकेंगे, फिर स्कैंडिनेविया में शोज के लिए अगस्त के महीने में आगे बढ़ेंगे। साउथ अमेरिका, साउथ अफ्रीका और कुछ देशों में परफॉर्म करने के बाद वह अक्टूबर के महीने में भारत आएंगे। उनका काॅन्सर्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।

Back to top button