x
मनोरंजन

सामने आया एनटीआर 31 का फर्स्ट लुक,देखें पहली झलक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के बर्थडे को लेकर रहा। वहीं, अदाकारा पूजा हेगड़े ने कांस 2022 के रेड कारपेट से पहले एक बड़ा नुकसान झेला। जिसका खुलासा खुद अदाकारा ने एक इंटरव्यू में किया। इधर, सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म कुशी को लेकर एक जूसी अपडेट सामने आया है। यहां जानिए साउथ सिनेमा की 5 बड़ी खबरें।

जूनियर एनटीआर के बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर कई सितारों ने आरआरआर स्टार को बर्थडे विश करके शुभकामनाएं दी। इनमें सुपरस्टार अजय देवगन का भी नाम था। उन्होंने अपनी फिल्म आरआरआर को-स्टार जूनियर एनटीआर को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। हालांकि हैरानी की बात ये रही कि अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने को-स्टार को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट नहीं शेयर किया। अब इस बात को कुछ लोग आरआरआर के दौरान हुए मनमुटाव की खबरों से जोड़कर देख रहे हैं।

केजीएफ 2 फिल्म निर्देशक प्रशांत नील ने जूनियर एनटीआर स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म का एक धांसू फर्स्ट लुक जारी किया है। प्रशांत नील ने जूनियर एनटीआर के बर्थडे के दिन एक्टर की 31वीं फिल्म का जबरदस्त फर्स्ट लुक जारी कर उन्हें तोहफा दिया। ये लुक काफी इंटेस था और दिन भर इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर रही।

Back to top button