x
मनोरंजन

ये अभिनेत्रियां सिर्फ 16 से 20 साल में बनी माँ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस लिस्ट में कई टॉप एक्ट्रेसेस होने के साथ-साथ पॉपुलर एक्टर की पत्नियां भी हैं। बता दें कि इसमे जो एक्ट्रेसेस शामिल हैं उनमे से कोई 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं। तो कोई 22 साल की उम्र में। हालांकि मां बनने के बाद जहां कई लोग अपना करियर छोड़ देते हैं, वहीं इन खूबसूरत महिलाओं ने मां बनने के बाद दमदार वापसी की। कुछ ने फिल्मों में धमाल मचाया तो कुछ ने अपने प्रोफेशन में। तो चलिए बताते हैं कौन किस उम्र में मां बनी।

नीतू कपूर ने अपने करियर के पीक पर ऋषि कपूर से शादी की थी। नीतू फिर 22 की उम्र में मां बन गई थीं। वह रिद्धिमा कपूर की मां बनी थीं।

इस लिस्ट में सबसे टॉप पर आती हैं डिंपल कपाड़िया। डिंपल ने 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना से शादी की थी और 17 साल की उम्र में उन्होंने ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था। मां बनने के बाद डिंपल ने कुछ समय फिल्मों से दूरी बना ली थी। लेकिन फिर 10 साल बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की और फिर एक से बाद एक कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इस दौरान कई हिट फिल्में अपने नाम की हैं।

फिल्म मैंने प्यार किया की भाग्यश्री ने भी कम उम्र में शादी कर ली थी। वह 19 साल की थीं जब उन्होंने शादी की थी। भाग्यश्री फिर 22 साल की उम्र में अभिमन्यू दसानी की मां बनी थीं।

पहले के समय में तो लड़कियां कम उम्र में शादी कर लेती थीं, लेकिन आज के समय में ऐसा कम होता है। हालांकि मीरा राजपूत ने इन सब बातों को नजरअंदाज कर 20 साल की उम्र में शादी की थी। फिर 22 साल की उम्र में मीरा ने अपने पहले बेबी यानी कि मीशा को जन्म दिया था।

Back to top button