x
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिर दिखे एक साथ,दोनों के बिच…


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ‘भूलभुलैया 2’ में दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। कार्तिक और कियारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर आने से पहले ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उनके साथ उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तुम आंखों में क्या देख रही हो। फिल्म की रिलीज में 3 दिन बाकी है’। कार्तिक-कियारा की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस तस्वीर को अब तक 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने दोनों की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों की जोड़ी सबसे बेस्ट है, आप दोनों शादी कर लो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत ही हॉट लगते हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘किट्टू की कियारा आडवाणी’। दोनों की इस तस्वीर पर फैंस हार्ट वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म कंगना रनोट की फिल्म ‘धाकड़’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। कार्तिक-कियारा के अलावा बहु-प्रतिभाशाली अभिनेत्री तब्बू भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में इसके अलावा कॉमेडियन राजपाल यादव और संजय मिश्रा के साथ अमर उपाध्याय महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बाज्मी ने किया है।

Back to top button