x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

ये 5 खूबियां जो बनाती हैं आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की बेस्ट गर्लफ्रेंड


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (alia bhatt) और रणबीर कपूर (ranbir kapoor) के इश्क के चर्चे एक लंबे समय से सुर्खियों में छाए हैं। रणबीर और आलिया दबी जुबां में एक दूसरे के लिए अपने प्यार को भी अब स्वीकार कर चुके हैं। खास बात ये है कि रणबीर और आलिया को साथ में देखना फैंस भी काफी पसंद करते हैं। आलिया रणबीर के साथ सुख हो या दुःख हमेशा नजर आती है। फैंस को जल्द ही उनके शादी का इंतजार है।

आलिया भट्ट इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि वे रणबीर का खास ख्याल रखें, उन्हें सपोर्ट दें और उन्हें स्पेशल फील कराएं। आलिया भट्ट की यही खूबियां उन्हें एक अच्छी गर्लफ्रेंड साबित करती हैं।

ये 5 खूबियां जो बनाती हैं आलिया भट्ट को रणबीर कपूर की बेस्ट गर्लफ्रेंड –
– इन दोनों लव बर्ड्स को एक-दूसरे के साथ देखना लोग पसंद भी करते हैं। इस जोड़ी को बी-टाउन का ‘क्यूट कपल’ का कहा जाता है। रणबीर और आलिया अक्सर एकसाथ नज़र आते हैं और आलिया भट्ट इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि वे रणबीर का खास ख्याल रखें, उन्हें सपोर्ट दें और उन्हें स्पेशल फील कराएं। आलिया भट्ट की यही खूबियां उन्हें एक अच्छी गर्लफ्रेंड होने का टाइटल दिलाते हैं।

– शोमैन राज कपूर की फिल्मों में आपने भी बचपन के प्यार वाली कहानियां देखी ही होगीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि राज कपूर के पोते रणबीर कपूर पर महेश भट्ट की लाड़ली आलिया बचपन से ही फिदा हैं। आलिया ने कॉफी विद करन शो में यह एडमिट भी किया था कि उन्हें रणबीर कपूर पर बचपन से ही क्रश है। वह हमेशा चाहती थीं कि वह बड़ी होकर रणबीर से शादी करेंगी।

– रणबीर कपूर और उनके परिवार के लिए बीता एक साल बहुत मुश्किलों भरा रहा है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर का अप्रैल 2020 में निधन हो गया। इसके अलावा रणबीर की बुआ रितू नंदा और चाचा राजीव कपूर का भी हाल ही में देहांत हुआ है। दुख की इस घड़ी में आलिया भट्ट कपूर परिवार के साथ थीं। यही नहीं रणबीर कपूर की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी उस वक़्त दिल्ली में थी। वह अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पायीं। ऐसे में आलिया भट्ट ने वीडियो कॉलिंग के ज़रिए लगातार रिद्धिमा को मुंबई में हो रहे ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की गतिविधियों से जोड़े रखा। इस तरह दुख की घड़ी में आलिया ने रणबीर के परिवार का ख्याल रखा।

– कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान वे ज़्यादा कुछ नहीं करते थे। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट उन्हें लगातार प्रोत्साहित करती थीं कि वे कुछ ऐसी चीज़ें सीखें जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ में काम आएंगी। यही नहीं आलिया खुद वीडियो कॉल्स करके रणबीर कपूर को काफी कुछ सिखाती थीं। रणबीर ने अपने इस इंटरव्यू में आलिया के इस कमिटमेंट और डेडिकेशन के लिए उनकी तारीफ भी की।

– इन दिनों रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के लिए साथ में शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर मस्ती करते हुए रणबीर और आलिया की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। ये दोनों ना केवल एक-दूसरे को प्रोफेशनल माहौल में स्वीकार करते हैं। बल्कि, साथ ही एक-दूसरे के साथ पर्सनल इक्वेशन्स को भी बेहतर रखते हुए बेहतरीन समय साथ बिताते हैं।

 

Back to top button