x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्जुन कपूर को आई मलाइका की याद,शेयर किया पोस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हाल ही में अर्जुन कपूर को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने स्पेशल पोस्ट किया। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उनके पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें 10 साल पूरे करने की बधाई दी है। अर्जुन ने दरअसल, एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ड्राइव पर जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म इश्कजादे का टाइटल ट्रैक चल रहा है। इसके साथ अर्जुन ने लिखा, आज मैं बहुत शुक्रगुजार हूं काम के लिए निकलते हुए इस रोशनी को लेते हुए। इंडस्ट्री में मुझे एक दश्क हो गया है। आज भी ऐसा लगता है जैसे शूट का पहला दिन हो।

मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन के साथ अपने रिलेशनशिप पर कहा, हर रिश्ते की सबसे खास बात ये है कि हमें पता होना चाहिए कि हम साथ में भविष्य देख रहे हैं। अगर आप ऐसे रिलेशनशिप में हैं जहां आप चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं कि ओह..मुझे नहीं पता। तो ऐसे रिलेशनशिप में हम नहीं हैं। मेरे लिए हमारा रिलेशनशिप बहुत महत्वपूर्ण है। हम ये सोचते हैं कि आगे क्या होगा और आगे क्या कहृरना है। हम काफी बातों के बारे में डिस्कस करते हैं। हम एक ही प्लेन में हैं। हमारे आइडिया और सोच एक है।

इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, बधाई…आगे और दशकों के लिए। फिर अर्जुन ने मलाइका के मैसेज को शेयर करते हुए लिखा, आशा है कि कम आउटडोर शूट हो ताकि ज्यादा दिन दूर ना रहना पड़ा। इसके साथ अर्जुन ने हार्ट इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

Back to top button