x
मनोरंजन

रोहित शेट्टी के शो में हुई इस जोड़ी की एंट्री,Bigg Boss 15 में खूब लूटी थी वाह वाई


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इस साल भी रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) अपने साथ ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाला है। जहां शो के लइए 10 कंटेस्टेंट्स को कंफर्म कर लिया गया है तो वहीं पांच कंटेस्टेंट पर अभी भी असमंजस जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में ‘बिग बॉस 15’ की एक जोड़ी भी खतरों से खेलता नजर आएगी। यह जोड़ी है एक्ट्रेस मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल

ईशान सहगल और मायशा अय्यर को रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों का खिलाड़ी 12’ ऑफऱ किया गया था और ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अभी तक मामले पर मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। साथ ही मायशा अय्यर और ईशान सहगल की ओर से भी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ पर कुछ नहीं कहा गया है।

मायशा अय्यर और ईशान सहगल ‘बिग बॉस 15’ में नजर आए थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। लेकिन सलमान खान के शो से बाहर निकलने के बाद दोनों किसी भी शो में साथ नजर नहीं आए। हालांकि पार्टी और सेलिब्रेशन में अक्सर मायशा अय्यर और ईशान सहगल को साथ देखा जाता था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो भी साझा करते नजर आते हैं।

Back to top button