x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Priyanka Chopra ने बताया निक कैसे सुलाते है बेटी को


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका और निक ने बेटी का नाम मालती मैरी रखा है। इस नाम में भारतीय और वेस्टर्न ट्रेडिशन्स साफ नजर आ रहे हैं। बेटी होने की जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन इसके बाद प्रियंका ने कभी अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई थी। हालांकि वह बेटी के लिए तैयार घर की तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। लेकिन बेटी की नहीं। लेकिन हाल ही में पता चला कि बेटी कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं इसी वजह से कभी उन्होंने बेटी की फोटो शेयर नहीं की।

निक, बेटी के लिए गाना गाते हैं। उसे गाना गाकर सुलाते हैं और ये सब निक अपने भाई की सलाह के बाद करते हैं। दरअसल, एक वेबसाइट के मुताबिक निक अपने भाई की सलाह मानने के बाद मालती के लिए गाना गाते हैं और उसे शांत रखते हैं। अब दोनों पापा-बेटी के बीच ये बॉन्डिंग का बड़ा पार्ट है। निक ने ये महसूस किया कि उनके गाने से ना सिर्फ मालती आसानी से सो जाती हैं बल्कि इससे वह शांत भी हो जाती हैं जब भी रोती हैं। जैसे ही मालती, निक की आवाज सुनती हैं तो वह बड़ी-बड़ी आंखों से उन्हें देखती हैं और स्माइल करती हैं।

प्रियंका को भी पसंद है कि कैसे निक बेटी के लिए हमेशा गाना गाते हैं। कभी गिटार के साथ तो कभी बिना गिटार। निक बेटी को गोद में रखते हैं और उसके लिए छोटे-छोटे गाने बनाते हैं और गाते हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें लगता है कि परिवार में अब एक और संगीतकार आ सकती हैं क्योंकि मालती को भी म्यूजिक पसंद है। प्रियंका ने बताया कि उनके कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव से भरे थे। उनकी बेटी जन्म के बाद अस्पताल में भर्ती थीं और अब वह घर आ गई है। निक और वह अब अपनी बेटी के साथ लाइफ की इस नई जर्नी को एंजॉय करने वाली हैं।

Back to top button