x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बादशाह ने Live शो में हनी सिंह का उड़ाया मजाक ,फैंस हुए हैरान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रैपर और सिंगर बादशाह ( Badshah) और यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक जमाने में बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन वक्क के साथ-साथ ये दोस्ती टूटी और आज तक कभी दोस्त नहीं बन पाए। दोनों ने मिलकर माफिया मुंडीर(Mafia Mundeer) नाम से एक बैंड बनाया था जो कि साल 2012 में टूट गया था ।तो वहीं उससे कई ज्यादा दूसरे सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के साथ अपने झगड़ों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। आए दिन उन पर तंज भी कसते नजर आए हैं। एक बार बादशाह ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसे हनी सिंह के फैंस को काफी बुरा भी लगा है। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला।

कॉन्सर्ट में हनी सिंह पर कसा तंज

रैपर और सिंगर बादशाह चर्चा में हैं। उन्होंने बिना नाम लिए फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह पर तंज कसा है। दोनों के बीच कड़वाहट बहुत साल पहले की है और इससे पहले भी कई दफा बादशाह बिना नाम लिए इशारों में बहुत कुछ कह चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। स्टेज पर बादशाह थे तो दर्शकों की भीड़ में कुछ हनी सिंह के फैंस भी थे। उन्होंने उकसाया तो बादशाह ने चार बात अपनी तरफ से भी बोल दी। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।रैपर और सिंगर बादशाह आए अपने लाइव कॉन्सर्ट करते रहते हैं। बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सिंगर ने लाखों लोगों के भी यो यो हनी सिंह पर तंज कसा। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि बादशाह स्टेज पर हैं और वहां मौजूद लोगों की भीड़ यो यो हनी सिंह का नाम पुकार रही है।

ऐसे में जैसे ही बादशाह के कानों तक हनी सिंह का नाम पहुंचता है। तो वह रिएक्ट करते हुए कहते हैं- ‘एक पेन और पेपर देना। गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए। कुछ लिरिक्स लिख के देता हूं। पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे। यही काम रह गया है तुम्हारा और तो पल्ले है नहीं कुछ।’

बादशाह और हनी सिंह में फिर छिड़ी जंग?

दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बादशाह ने यो यो हनी सिंह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद हनी सिंह और उनके फैंस को मिर्ची लग सकती है। बीच शो में बादशाह ने हनी सिंह का ऐसा मजाक उड़ाया है कि उनके फैंस अब कुढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लाइव परफॉरमेंस के दौरान एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। ये सुनकर आपके भी होश न उड़ गए तो कहना। हुआ ये कि जब बादशाह परफॉर्म कर रहे थे तो कुछ हनी सिंह के फैंस ने वहां उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। बादशाह की परफॉर्मेंस के दौरान वहां लोग हनी सिंह का नाम चिलाने लगे।

आपस में भिड़े हनी सिंह और बादशाह के फैंस!

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, बादशाह और हनी सिंह के फैंस आपस में भिड़ गए। वे एक-दूसरे के फेवरेट सिंगर को सपोर्ट करने के लिए ट्वीट करने लगे। एक ने लिखा, ‘भाई ये बादशाह ने तो कतई बेइज्जती कर दी हनी पाजी की।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘पाजी वो चाइल्डहुड हीरो है आज भी बच्चे हेयर स्टाइल फॉलो करते हैं।’ एक और ने तगड़ा जवाब दिया, ‘एक हनी सिंह इसके जैसे 200 बादशाह खा जाए।’ अन्य ने कॉमेंट किया, ‘पहले ये खुद तो लिरिक्स लिखना सीख ले।’

बादशाह ने हनी सिंह को लेकर दिया कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट

अपनी परफॉरमेंस में लव यू यो यो हनी सिंह के नारे सुन बादशाह का माथा सनका। बस फिर क्या था बादशाह ने तुरंत सबकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने उन फैंस से सीधा सवाल किया ‘तुम भी आए हो क्या? एक पेन और पेपर देना, गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए। कुछ लिरिक्स लिखकर दे देता हूं, पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे। यही काम रह गया तुम्हारा और पल्ले तो है नहीं कुछ।’ बस फिर वहां मौजूद सभी लोगों की बोलती बंद हो गई। हनी सिंह के फैंस ये सुनकर ठंडे पड़ गए। हालांकि, अब इस वीडियो पर हनी सिंह के फैंस बादशाह को ट्रोल कर अपने दिल को सुकून पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्यों टूटी बादशाह और हनी की दोस्ती

साल 2009 में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। इससे पहले दोनों बेहद अच्छे दोस्त थे। साथ में दोनों ने मिलकर माफिया मुंडीर(Mafia Mundeer) नाम का एक बैंड बनाया था। जो साल 2012 में टूट गया था।

बादशाह ने अपने गाने में हनी सिंह पर साधा था निशाना

अतीत पर नजर डालें तो बादशाह और हनी सिंह एक ही बैंड ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे। रफ्तार भी इसी बैंड का हिस्सा थे। हालांकि, बैंड टूटने के बाद उन्हें कभी एक साथ नहीं देखा गया। बादशाह ने इंटरव्यू में कहा था कि हनी सिंह ने उन्हें धोखा दिया था, फोन उठाना बंद कर दिया था और कोरे कॉन्ट्रैक्ट (कोरे कागज) पर साइन कराया था। जब साल 2023 में बादशाह का ‘गॉन गर्ल’ गाना रिलीज हुआ तो नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि ट्रैक की कुछ लाइन वास्तव में हनी सिंह पर तंज है। इसमें जो लाइन थी, वो इस तरह थी- ‘कुछ लोगों का कमबैक नहीं हो रहा है।’

हनी सिंह ने लिया था ब्रेक

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि व्यक्तिगत मुद्दों के कारण, हनी सिंह ने संगीत से ब्रेक ले लिया और 2022 में, अपने एल्बम हनी 3.0 के साथ अपनी वापसी की घोषणा की।

हनी सिंह के फैंस हुए आहत

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, ‘बादशाह लिरिक्स की बात कर रहे हैं!’ एक हनी सिंह का फैन बोला, ‘मुझे लगा बोलेगा पापा का कमबैक हो जाएगा मेरे।’ एक शख्स ने लिखा, ‘वो बोल रहा है जिसका खुद कुछ नहीं हो रहा।’ एक ट्रोलर बोला, ‘बेटा जब से तू पेट में था, तब से तेरा पापा गाना गा रहा है।’ एक और ट्रोलर बोला, ‘हनी पाजी की परवरिश में ही शायद कोई कमी रह गई होगी, इसलिए आज उनके बच्चे उन्हें ऐसा बोल रहे हैं।’ कोई बोला, ‘ऑटो ट्यून दे देता हूं, इसका भी कमबैक जो जाएगा।’ अब दुनिया चाहे जो कुछ

Back to top button