x
मनोरंजन

किस वजह से प्रियंका चोपड़ा फिर लौटेगी भारत -जाने


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं और गर्मी के मौसम में प्राइवेट पूल में इंजॉय कर रही हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही भारत वापस आएंगी क्योंकि वह अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी लीड रोल में हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन में ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ की शूटिंग की और यूके में ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘सिताडेल’ की शूटिंग की। वह साल 2021 में अमेरिका वापस आईं और अपनी बेटी का स्वागत किया।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल 2022 के पहले महीने जनवरी में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह दोनों एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। इसके साथ ही बताया था कि वे दोनों सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने ये बताया नहीं था कि उनके बेटा हुआ या बेटी। बाद में प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने खुलासा किया था कि बेटी है।

फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आएंगी। ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी भी उनके साथ आएगी। फिल्म ‘जी ले जरा’ की बात करें तो इसमें तीन महिलाएं हैं जो पूरे भारत में एक रोड ट्रिप के साथ रियूनियन की प्लानिंग बना रही हैं। बताते चलें कि जब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का स्वागत किया तो लोगों ने कयासबाजी शूरू कर दी वह इस फिल्म से बाहर हो जाएंगी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और कहा कि वह फिल्म का हिस्सा हैं।

Back to top button