x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान ,घर हुआ बेटे का जन्म -फोटो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – वरुण धवन के भाई और फिल्म मेकर रोहित धवन और उनकी पत्नी जानवी धवन दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। और इसी के साथ एक बार फिर वरुण धवन चाचा बन गए। खबरों के अनुसार वरुण धवन की भाभी जानवी धवन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक वायरल इंस्टाग्राम वीडियो से इस बात का पता चला कि धवन परिवार में एक नन्हे शहजादे का जन्म हुआ है।

एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित धवन को अपने पिता डेविड धवन के साथ देखा जा सकता है। पपराजी ने हॉस्पिटल के बाहर डेविड धवन को अपने बेटे रोहित धवन के साथ देखा और उन्हें बधाई दी। रोहित धवन ने इस दौरान नीले रंग की कैजुअल शर्ट पहनी थी। हॉस्पिटल से बाहर आने के बाद रोहित धवन अपने कार में बैठकर चले गए। आपको बता दें रोहित धवन और जानवी धवन दूसरी बार माता-पिता बने हैं।

मार्च के महीने में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने अपनी भाभी जानवी के लिए बेबी शावर रखा था। इस दौरान अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी शामिल हुई थीं। अंशुला कपूर ने इस बेबी शावर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। अगर रोहित के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट शहजादा में बिजी हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।

Back to top button