x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रैंप वॉक करते ही गिरती पलक तिवारी,फैंस उड़ाया मजाक -देखे वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – पलक तिवारी ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2022 में रैंप वॉक की और इस दौरान वो रैंप पर जलवे बिखेरतीं नजर आईं। फैशन वीक में पलक तिवारी का बोल्ड अवतार देखने को मिला। सामने आईं तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि कैसे पलक तिवारी ने रैंप वॉक कर सारी लाइमलाइट लूट ली। पलक तिवारी ने रैंप वॉक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि कोई भी उनसे नजरें नहीं हटा सका। पलक धीरे-धीरे सेंसेशन बनती जा रही हैं। हालांकि पलक को इस रैंप वॉक के लिए काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यह अब तक का सबसे खराब रैंप वॉक है।

हालांकि कुछ लोगों ने पलक तिवारी की तारीफ है। उनका कहना है कि आज श्वेता तिवारी की मेहनत रंग ला रही है। पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं और फिलहाल वह म्यूजिक एल्बम पर फोकस कर रही हैं। हार्डी संधू के साथ बिजली बिजली गाना करने के बाद पलक की प्रसिद्धि काफी बढ़ी और तब से वह जो कुछ भी करती है वो वायरल हो जाता है।

पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से उनको ट्रोल होना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे खराब रैंप वॉक जो पहले कभी नहीं देखी।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘इतनी गंदी रैंप वॉक क्या यार सेलेब्रिटी है एक्टिंग करो जेसे आपने डांस गजब का किया था अपने एल्बम मैं नचदी कुड़ी… कुछ ऐसा ही।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारा मूड खराब कर दिया। ड्रेस ही नहीं संभल रही है।’

Back to top button