x
राजनीति

सूरत में भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प मे आप के दो कार्यकर्ता घायल


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

सूरत: दो राज्यों मे चुनावों जीतने के बाद आप पूरे आत्मविसवास से भारी हुई है, आप के मुखिया अरविन्द केजरिवाल जोर सोर से गीजरत मे परचार प्रसार करने मे जुटी हुई है। लेकिन जब आप के कार्यकर्ता रविवार को सूरत नगर निगम में अपने पार्षदों पर कथित हमले के खिलाफ सूरत में भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। सूरत में सोमवार को आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना में आप के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आम आदमी पार्टी के गिरफ्तार नेताओं को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बीच, एक भाजपा कार्यकर्ता का आप कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीडियो के बाद ट्वीट किया, “इन गुंडों को देखिए.. यह देश कैसे आगे बढ़ेगा? ये लोग आपके बच्चों को कभी अच्छी शिक्षा या रोजगार नहीं दें सकते है। क्योंकि वे बेरोजगार गुंडे और राजनीति के लिए हंसी चाहते हैं।”

Back to top button